पीएम मोदी के साथ 30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

Published

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। पीएम के साथ 30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्रियों ने भी शपथ लिया है। इस बार के मंत्रिमंडल में कई बड़े और कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है। बीजेपी के साथ साथ कई गठबंधन साथियों के नेता भी मोदी कैबिनेट में शामिल हुए हैं।

कई नए चेहरे इस बार हुए शामिल

इस बार के मोदी कैबिनेट में कई नए चहेरों को तरजीह दिया गया है। चिराग पासवान को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है वहीं जयंत चौधरी ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया है। जेडीयू के ललन सिंह भी पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं इसके अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी कैंट मंत्री बनाया गया है। कोडरमा की सांसद अनपूर्णा देवी भी इस बार मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा बनी हैं।

लेखक – आयुष राज