Maharashtra: विधानसभा चुनाव की तैयारियों की सुगबुगाहट हुई शुरू, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज मुंबई में करेंगे बैठक

Published
Eknath Shinde
Eknath Shinde

Maharashtra: लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। इस साल के अंत के कुछ महीनों में हरियाणा और झारखंड समेत महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज मुंबई में विधायकों और सांसदो के साथ अहम बैठक करने वाले है। एकनाथ शिंदे की यह बैठक सीएम निवास वर्षा में होने वाली है। बैठक का समय शाम 6 से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।

शाम 7 बजे सांसदो के साथ बैठक

बता दें कि वर्षा निवास पर शाम 6 बजे पहले सीएम की विधायकों के साथ होने वाली है फिर शाम 7 बजे सांसदो के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजो पर चर्चा होगी साथ ही आनेवाले विधानसभा चुनाव और राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी चर्चा किया जाना है। इस साल के सितंबर या अक्टूबर महीने में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हो सकते है। 26 जून से राज्य के विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत होने वाली है और उससे पहले शिंदे कैबिनेट का विस्तार भी किया जा सकता है और कुछ मंत्रालय का भी बंटवारा किया जा सकता है।

लेखक: रंजना कुमारी