चिराग को खेल तो मांझी को मिला लघु उद्योग मंत्रालय, जानें बिहार को कौन कौन सा मिला मंत्रालय ?

Published

Modi 3.0 Cabinet Portfolio: मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण के बाद कयासों का बाजार गर्म था कि आखिर मोदी मंत्रिमंडल में किस किस को कौन कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा। सभी की निगाहें इस बार बिहार पर थी क्योंकि इस बार बिहार से आठ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। बिहार से इस बार बीजेपी के अलावा सहयोगी दलों के नेता भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं।

बिहार से आठ लोगों को मिला मोदी मंत्रिमडल में जगह

बिहार से कुल आठ लोग इस बार के मंत्रिमंडल में जगह बनाई है जिसमें चिराग पासवान को खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गईं है वहीं जीतन राम मांझी को लघु उद्योग विहग दिया गया है। ललन सिंह को पंचायती मंत्रालय और सतीश चंद्र दुबे को कोयला और खनन राज्य मंत्री बनाया गया है। गिरिराज सिंह को इस बार कपडा मंत्रालय सौंपा गया है रामनाथ ठाकुर कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री बनाये गए। नित्यानंद राय को गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई वहीं राजभूषण निषाद को जलशक्ति राज्य मंत्री बने हैं।

लेखक – आयुष राज