Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बनेंगे नए सेना प्रमुख, 30 जून से संभालेंगे कार्यभार

Published
Army Chief
Army Chief

Army Chief: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अगला सेनाध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में उप सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 30 जून 2024 को अपना नया पद संभालेंगे। फिलहाल मनोज पांडे सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है, जो कि सेवानिवृत्त होने वाले है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सेना के उप प्रमुख का पदभार संभालने से पहले 2022 से 2024 तक उधमपुर में उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का शानदार अनुभव

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी मध्य प्रदेश के रीवा में सैनिक स्कूल के छात्र रह चुके है। तब 1984 में 18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स में कमीशन दिया गया था। फिर उन्होंने इस यूनिट की कमान अपने हाथों में ली थी। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को उत्तरी और पश्चिमी दोंनो थिएटरों के अनुभव का गौरव प्राप्त है। जब वह उत्तरी सेना कमांडर थे तो अपने कार्यकाल के समय उन्होंने जम्मू-कश्मीर में गतिशील आतंकवाद विरोधी अभियानों को संचालित करने के साथ-साथ उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर निरंतर अभियानों की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए रणनीति और परिचालन निगरानी दी है।

विशिष्ट फेलो से किया जा चुका हैं सम्मानित

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी चीन के साथ विवादित सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत में शामिल थे। लेफ्टिनेंट जनरल को यू.एस.आर्मी वॉर कॉलेज, कार्लिस्ले, यू.एस.ए में नेशनल डिफेंस कॉलेज के समकक्ष पाठ्यक्रम में विशिष्ट फेलो से सम्मानित भी किया गया है। बता दें कि जनरल मनोज पांडे को 30 अप्रैल 2022 को सेना प्रमुख बनाया गया था जो 31 मई 2024 को रिटायर होने वाले थे, लेकिन उन्हें 26 मई 2024 को कैबिनेट की नियुक्ति समिति से एक महीने का सेवा विस्तार मिला था। जिसकी वजह से मनोज पांडे 30 जून 2024 तक अपनी सेवा देंगे।

लेखक: रंजना कुमारी