Kuwait Fire Tragedy: कुवैत आग हादसे में मारे गए 45 भारतीयों के पार्थिव शरीर कोच्चि के लिए रवाना; प्लेन 10:30 बजे पहुंचेगा कोच्चि

Published

Kuwait Fire Tragedy: कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के पार्थिव शरीर को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विशेष विमान कोच्चि के लिए रवाना हो गया है। मिली खबर के अनुसार, ये विशेष विमान सुबह करीब 10:30 बजे कोच्चि पहुंचेगा। बता दें कि विमान में राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी मौजूद हैं, जिन्होंने शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ समन्वय किया।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह पहुंचे थे कुवैत

इस हादसे के बाद भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह घायल भारतीयों की सहायता करने के लिए और शवों को भारत लाने के लिए कुवैत पहुंचे हैं। खबरों के मुताबिक भारतीयों के शवों को वापस इंडिया लाने के लिए भारतीय वायुसेना का एक विमान तैयार किया गया है। बता दें, 14 जून शुक्रवार यानी आज वायुसेना का सुपर हरक्युलिस विमान कुवैत से 45 भारतीय नागरिकों के शवों को लेकर भारत लौट रहा है। विमान दिल्ली आएगा और यहां से शव संबंधित राज्यों में भेजे जाएंगे।

कब और कैसे हुआ था हादस? जानें पूरी जानकारी

कुवैत की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा बुधवार की तड़की सुबह आग रसोई में लगी थी। जिसमें करीब 49 लोगों की मौत हो गई। जिनमें से 45 लोगों की पहचान भारतीय नागरिक के रूप में हुई है। वहीं कुवैत की मीडिया के मुताबिक एक निर्माण कंपनी NBTC ग्रुप ने 196 से ज्यादा श्रमिकों के रहने के लिए बिल्डिंग किराए पर ली थी। इमारत में करीब 196 श्रमिक रह रहे थे। जिस दिन हादसा हुआ उससे एक दिन पहले श्रमिकों की संख्या इमारत में 160 बताई जा रही थी।