नई दिल्ली/डेस्क: आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में 14 जून की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, हादसा क्रुथिवेन्नु मंडल के सीतानपल्ली गांव में हुआ है।
ओवरटेक करते समय हुई टक्कर
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए, मछलीपट्टनम के डीएसपी सुभानी ने बताया कि लकड़ी के लट्ठे ले जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय मिनी ट्रक की टक्कर कंटेनर लॉरी से हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
लेखक-प्रियंका लाल