Union Minister Suresh Gopi: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम भापजा के पक्ष में रहा। वहीं पार्टी ने केरल में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। बीजेपी ने पहली बार अपना खाता केरल में खोला है। त्रिशुर लोकसभा सीट से अभिनेता सुरेश गोपी ने जीत हासिल की है।
कैबिनेट में पर्यटन और पेट्रोलियम राज्य मंत्री का संभाला कार्यभार
सुरेश गोपी ने करूणाकरण के बेटे और कांग्रेस नेता के. मुरलीधरण को मात दी है। इसके साथ ही वह पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में पर्यटन और पेट्रोलियम राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला है। सुरेश गोपी ने इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया कहकर एक नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है।
इंदिरा गांधी को बताया मदर ऑफ इंडिया
सुरेश गोपी 12 जून को पुन्कुन्नम में अपने राजनीतिक गुरु करूणाकरण के स्मारक पर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि उनकी इस यात्रा के राजनीतिक मायने न निकाले जाएं। इतना ही नहीं बातचीत के दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया भी कह दिया।
लेखक: रंजना कुमारी