कल मनाया जाएगा गंगा दशहरा, इन चीजों का करें दान मिलेगा पुण्य !

Published

Ganga Dussehra 2024: कल यानी 16 जून 2024 को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। यह दिन गंगा जी को समर्पित है माना जाता है। गंगा दशहरा के दिन गंगा जी में स्नान करने से आरोग्य, अमृत और पुण्य की प्राप्ति होती है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा भागीरथ की घोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा ज्येष्ठ माह के शुक्ल दशमी तिथि पर गंगा जी धरती पर अवतरित हुईं थी। गंगा दशहरा के दिन गंगा जी की पूजा अर्चना करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन दान करने का भी अलग महत्व माना जाता है।

गंगा दशहरा के दिन इन चीजों का करें दान

गंगा दशहरा के दिन दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार दान-पुण्य करने से व्यक्ति सभी संकटों से छुटकारा पा सकता है और कुंडली में बने ग्रह दोष से मुक्ति भी इस दिन पूजा-पाठ से मिल जाती हैं। व्यक्ति के बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। इस दिन जल अन्न, फल वस्त्र आदि दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

लेखक – आयुष राज