Sikkim Landslide: सिक्किम में कुदरत का कहर जारी; भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 9 लोगों की मौत

Published

Sikkim Landslide: सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इस तबाही ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मंत्रियों से पीड़ितों की मदद करने के लिए उतरने का आदेश दिया है।

उन्होंने बताया कि मंगन में छह लोगों की मौत हो गई और मजुआ में भूस्खलन के कारण तीन लोगों की जान चली गई है। साथ ही, कई लोगों को चोटें भी पहुंची हैं और कई घरों को नुकसान हुआ है। इस आपदा के कारण 67 परिवारों को अन्य स्थान पर ले जाना पड़ा है।

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने बचाव अभियान को संदेश दिया है और केंद्र सरकार को भी इस घटना के बारे में सूचित किया है। वायुसेना ने फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए तैयारियां की हैं, लेकिन मौसम की वजह से इस कार्य में अभी भी बाधाएं आ रही हैं।