Joint session of Lok Sabha and Rajya Sabha: 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा के ज्वाइंट सत्र को करेंगी संबोधित

Published
द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू

Joint session of Lok Sabha and Rajya Sabha: लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाने के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 27 जून को अभिभाषण होने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा के ज्वाइंट सत्र को संबोधित करने वाली है।

खबरों के मुताबिक, 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होने जा रहा है, जिसमें नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही सदन के अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जाएगा। 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और आने वाले पांच साल के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा भी पेश करेंगी।

लेखक: रंजना कुमारी