Big Boss Ott Season 3: आने वाला है बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन, सलमान नहीं अनिल कपूर करेंगे होस्ट

Published
अनिल कपूर
अनिल कपूर

Big Boss Ott Season 3: टीवी पर कई सालों से ऑडियंस का मनोरंजन करने के बाद बिग बॉस ने ओटीटी पर भी दस्तक दिया। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब यह शो ओटीटी पर अपने तीसरे सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है।

शो में किए गए है कई बदलाव

इस बार के ओटीटी सीजन 3 में काफी बदलाव किए गए है। शो के तीसरे सीजन को सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट करते हुए नजर आने वाले है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 अपने दो बार की तरह ही जियो सिनेमा पर स्ट्रीम करने वाला है। लेकिन फैंस पहले की तरह फ्री में यह शो नहीं देख पाएंगे, इसे देखने के लिए आपको जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। यह शो 21 जून से स्ट्रीम करने वाला है।

“बिग बॉस ओटीटी सीजन 3” 24 घंटे करेगा स्ट्रीम

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 पूरे 24 घंटे स्ट्रीम करेगा। आप इसे आसानी से देख सकते है। इस सीजन के पहले शो को करण जौहर ने होस्ट किया था। जिसकी विजेता दिव्या अग्रवाल रही थी। दूसरे सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था और इस सीजन के विनर एल्विश यादव थे।

लेखक: रंजना कुमारी