BCCI Announce Schedule Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 के घरेलू अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सत्र के कार्यक्रम (Indian Cricket Team’s Home Schedule) की घोषणा कर दी है। इस सीजन में भारत बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ घरेलू मैदान पर मुकाबले खेलेगा।
पूरे सीजन का शेड्यूल इस प्रकार है…
महीना | श्रृंखला | सीरीज | तारीख | मैच | स्थान |
---|---|---|---|---|---|
सितंबर 2024 | भारत बनाम बांग्लादेश | टेस्ट सीरीज | 19-23 सितंबर | पहला टेस्ट | चेन्नई |
27 सितंबर – 1 अक्टूबर | दूसरा टेस्ट | कानपुर | |||
टी20 सीरीज | 5 अक्टूबर | पहला टी20 | धर्मशाला | ||
8 अक्टूबर | दूसरा टी20 | दिल्ली | |||
11 अक्टूबर | तीसरा टी20 | हैदराबाद | |||
अक्टूबर 2024 | भारत बनाम न्यूज़ीलैंड | टेस्ट सीरीज | 16-20 अक्टूबर | पहला टेस्ट | बेंगलुरु |
24-28 अक्टूबर | दूसरा टेस्ट | पुणे | |||
1-5 नवंबर | तीसरा टेस्ट | मुंबई | |||
जनवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | टी20 सीरीज | 22 जनवरी | पहला टी20 | चेन्नई |
25 जनवरी | दूसरा टी20 | कोलकाता | |||
28 जनवरी | तीसरा टी20 | राजकोट | |||
31 जनवरी | चौथा टी20 | पुणे | |||
2 फरवरी | पाँचवा टी20 | मुंबई | |||
फरवरी 2025 | वनडे सीरीज | 6 फरवरी | पहला वनडे | नागपुर | |
9 फरवरी | दूसरा वनडे | कटक | |||
12 फरवरी | तीसरा वनडे | अहमदाबाद |
मुख्य आकर्षण
- बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज: यह सत्र का पहला दौरा होगा जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ और उसके बाद टी20 सीरीज़ होगी। चेन्नई और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों में टेस्ट मैच होंगे, जबकि धर्मशाला, दिल्ली और हैदराबाद में टी20 मैच खेले जाएंगे।
- न्यूज़ीलैंड का टेस्ट दौरा: बांग्लादेश के दौरे के बाद न्यूज़ीलैंड की टीम भारत आएगी और तीन टेस्ट मैच खेलेगी। बेंगलुरु, पुणे और मुंबई इन मैचों की मेज़बानी करेंगे।
- इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज: नए साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ी टी20 और वनडे सीरीज होगी। चेन्नई, कोलकाता, राजकोट, पुणे और मुंबई में टी20 मैच खेले जाएंगे जबकि नागपुर, कटक और अहमदाबाद में वनडे मैच होंगे।