Thane Football Ground Accident: फुटबॉल ग्राउंड में खेल रहे थे बच्चे, गिरा लोहे का शेड, कई घायल, 3 की हालत गंंभीर

Published
Thane Football Ground Accident
Thane Football Ground Accident

Thane Football Ground Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में कल रात (21 जून) एक बड़ा हादसा हुआ। रात में लगभग 11 बजे ठाणे के एक फुटबॉल मैदान में लगभग 17 बच्चे खेल रहे थे, तभी उनके ऊपर लोहे की छत गिर गई। लोहे की छत गिरने से 6 बच्चे घायल है। वहीं यह आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।

अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, घायल बच्चों का इलाज बेथनी अस्पताल में किया जा रहा है। इस बात की जानकारी ठाणे नगर निगम यानी टीएमसी के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल ने दी है।

घायल बच्चों का हालचाल लेने पहुंचे शिवसेना विधायक

घायल बच्चों का हालचाल जानने के लिए शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्चों का हालचाल पूछने के बाद कहा, “परिसर में फुटबॉल खेलने 17 -18 बच्चे गए थे। हवा की वजह से बच्चों के ऊपर दूसरी सोसाइटी का एक पतरा बच्चों के ऊपर गिरा। इस दौरान 7 बच्चे घायल हो गए। जिसमें से 4 बच्चे ठीक हैं और 3 संवेदनशील अवस्था में हैं। मुख्यमंत्री से मैंने इस घटना पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। डॉक्टर और प्रशासन से हमने कहा है कि सभी जिम्मेदारी हम लेंगे। उनका इलाज अच्छे से किया जा रहा है।”

लेखक: रंजना कुमारी