CBI रिमांड पर केजरीवाल, संजय सिंह का आया बड़ा बयान, कहा- “जिसका शेर का कलेजा उसका दुश्मन क्या कर लेगा”

Published

नई दिल्ली/डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट द्वारा सीएम केजरीवाल को सीबीआई रिमांड पर भेजने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “हौसला आँधी है और आँधी नहीं रुकती है। ज़ुल्म के सामने सच्चाई नहीं झुकती है। जिसका शेर का कलेजा.. उसका दुश्मन क्या कर लेगा… सब याद रखा जाएगा… जब हिसाब होगा तो दुनिया याद रखेगी।”

“ये कानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है”

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “20जून अरविंद केजरीवाल को बेल मिली। तुरंत ED ने stay लगवा लिया। अगले ही दिन CBI ने accused बना दिया।और आज गिरफ़्तार कर लिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये। ये क़ानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।”

लेखक-प्रियंका लाल