Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 29 जून 2024 से होने जा रही है। अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त 2024 सावन पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन तक चलने वाली है। ये यात्रा महादेव के भक्तों के लिए बेहद खास होती है।
महादेव ने माता पार्वती को सुनाई थी अमरकथा
अमनरनाथ धाम को शिव का सबसे पवित्र और चमत्कारी स्थल माना जाता है। यहां महादेव बाबा बर्फानी के शिवलिंग रूप में विराजमान हैं। ये लिंग हर साल अपने आप निर्मित होता है। भोलेनाथ ने अमरनाथ की गुफा में ही माता पार्वती को अमर होने का रहस्य बताया था। महादेव ने एकांत में माता पार्वती को रहस्य बताया, क्योंकि यदि कोई अमरकथा सुन लेता तो साथ में वह भी अमर हो जाता।
पौराणिक मान्यता के मुताबिक, जिस समय भोलेनाथ माता पार्वती को अमरकथा सुना रहे थे वहां दो कबूतर भी थे और वो कबूतर का जोड़ा अमर हो गया। श्रद्धालुओं द्वारा उन्हें यहां पर देखने का दावा भी किया गया है। अमरकथा की साक्षी होने की वजह से इस गुफा को अमरनाथ गुफा कहा जाता है।
अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना
यहां गुफा में मौजूद बर्फ का छोटा सा शिवलिंग हर दिन थोड़ा थोड़ा बढ़ता है जिसकी ऊंचाई 2 गज से अधिक हो जाती है। वहीं, चंद्रमा के साथ ये घटने भी लगता है। ऐसा कहा जाता है कि इस गुफा की खोज एक गड़रिया बूटा मलिक ने की थी। इस साल के अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है।
लेखक: रंजना कुमारी