नए कानून के तहत दर्ज हुआ पहला केस, जानें किसपर और किस तरह लिखी गई FIR

Published

नई दिल्ली/डेस्क: 1 जुलाई, 2024 यानी आज से नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। वहीं भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत पहली एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। बता दें, दिल्ली के कमला मार्केट थाने में एक रेहड़ी-पटरी वाले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज के नीचे अवरोध पैदा करने के साथ बिक्री करने के आरोप में एक स्ट्रीट वेंडर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारी 285 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान बिहार के बाढ़ निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है।

आज से लागू 3 नए आपराधिक कानून

जुलाई महीने के पहले दिन यानी आज से काफी कुछ बदलाव हुए हैं। बदलाव खासकर क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में देखने को मिला है। बता दें, भारतीय दंड संहिता (IPC) 1860, दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) 1773, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की जगह नए कानून आज से लागू हुए हैं।

1 जुलाई, 2024 सोमवार से भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम तीन नए आपराधिक कानू लागू हुए हैं।

लेखक-प्रियंका लाल