Easy Breakfast Ideas: सुबह के नाश्ते में क्या बनाएं? ट्राई करें ये रेसिपी

Published
Easy Breakfast Ideas
Easy Breakfast Ideas

Easy Breakfast Ideas: आज के टाइम में अधिकतर लोग ऑफिस जाने के चक्कर में सुबह का नाश्ता तैयार नहीं कर पाते। सुबह में इतनी जल्दी होती है कि हम नाश्ते में क्या बनाएं, यह भी नहीं सोच पाते। जिसकी वजह से हम आधा दिन खाली पेट रह जाते है। जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। सुबह का नाश्ता हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है, क्योंकि इससे पूरे दिन हमारे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। यदि आप भी सुबह में जल्दी नाश्ता तैयार करना चाहते है तो यह रेसिपी ट्राई कर सकते है।

बेसन का चीला

बेसन का चीला सुबह के लिए आसान और हेल्दी ब्रेकफास्ट है। आप सुबह में सिर्फ 5 मिनट में तैयार कर सकते है। इसमें आप अपने मनपसंद की सब्जियां डाल सकते है। चीला को सूजी, ओट्स से भी आसानी से बनाया जा सकता है।

अंडे की भुर्जी

सुबह के नाश्ते में प्रोटीन की अच्छी मात्रा लेनी चाहिए और अंडा तो प्रोटीन के लिए सबसे अच्छा होता है। अगर आपको कुछ न मिले तो आप अंडे बॉयल करके या अंडे की भुर्जी बनाकर नाश्ते में खा सकते है।

चने का नाश्ता

चना सुबह के नाश्ते के रुप में सबसे हेल्दी विकल्प में से एक है। आप इसे रात भर भिंगोकर और फिर सुबह उबालकर नाश्ते में खा सकते है। यह आपके डाइट के लिए भी काफी बेहतर रहेगा।

लेखक: रंजना कुमारी