Landslides in Nagaland: नागालैंड में भूस्खलन, पहाड़ी से नीचे गिरा ट्रक

Published
Landslides in Nagaland
Landslides in Nagaland

Landslides in Nagaland: नागालैंड में कई जगहें भीषण भूस्खलन की चपेट में है। लगातार हो रही बारिश की वजह से भूस्खलन ने भायनक रूप धारण कर लिया है। मरियानी से नागालैंड के तुएनसांग में आवश्यक वस्तुओं से भरा एक मालवाहक ट्रक बुधवार को पहाड़ी से नीचे गिर गया।

यह भयानक घटना स्थानीय लोगों के मोबाइल में कैद हुआ है। असम से आवश्यक सामग्री लेकर आ रहा ट्रक नागालैंड के तुएनसांग जिले के वानगांव इलाके में कैमरे के सामने सड़क से सैकड़ों फीट नीचे गिर गया।

लगातार बारिश होने के कारण सड़कें कमजोर हो गई है जिस कारण से लागातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। नागालैंड के स्थानीय लोगों ने काफी कोशिश की पर ट्रक को बचाने में नाकाम रहे।

लेखक: रंजना कुमारी