बहुजन समाज पार्टी के इस नेता ने छोड़ा BSP का साथ, थामा SP का हाथ

Published

नई दिल्ली/डेस्क: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें, सहारनपुर से बीएसपी सांसद रहे हाजी फजलुर्रहमान 4 जुलाई गुरुवार को सपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सपा कार्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, हाजी फजलुर्रहमान के साथ बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं ने सपा ज्वाइन कर ली है।

BSP नेता अखिलेश यादव की सादगी- सरलता से प्रभावित!

हाजी फजलुर्रहमान ने सपा में शामिल होने के बाद कहा, पिछली लोकसभा में अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। जहां उनकी सादगी और सरलता से वह प्रभावित हो गए थे। इसी के साथ उन्होंने कहा, जो एक बार अखिलेश यादव से मिल लेता है उन्हीं का हो जाता है। हाजी फजलुर्रहमान ने बताया, सपा की नीतियों से प्रभावित होकर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।

लेखक-प्रियंका लाल