हाथरस सत्संग कांड का मुख्य आरोपी वेद प्रकाश मधुकर गिरफ्तार

Published

Hathras stampede Incident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ की टीम दिल्ली में नजफगढ़ के एक अस्पताल पहुंची थी। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। बता दें, आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।

बाबा साकार हरि विश्व उर्फ भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने बताया कि हाथरस सत्संग कांड के मुख्य आरोपी वेद प्रकाश मधुकर को पुलिस को सौंप दिया गया है। दिल्ली में उसे एसटीएफ और एसआईटी की टीम को 10 बजे सौंपा गया।

हाथरस दुर्घटना पर सूरजपाल उर्फ ‘भोले बाबा’ का बयान

वहीं अब हाथरस भगदड़ दुर्घटना पर सूरजपाल उर्फ ‘भोले बाबा’ ने कहा, ” मैं 2 जुलाई की घटना के बाद से बहुत दुखी हूं। भगवान हमें यह दर्द सहने की शक्ति दे। कृपया सरकार एवं प्रशासन पर विश्वास बनाये रखें। मुझे विश्वास है कि अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से, मैंने समिति के सदस्यों से शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहने और जीवन भर उनकी मदद करने का अनुरोध किया है।”

लेखक-प्रियंका लाल