मॉस्को में बोले पीएम मोदी – “आज का भारत जो लक्ष्य तय करता है, उसे हासिल करके रहता है”

Published

PM Modi In Moscow: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “आज का भारत जो लक्ष्य तय करता है, उसे हासिल करके रहता है। आज भारत वो देश है जो चंद्रयान को चांद के उस हिस्से तक ले जाता है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया। आज भारत वो देश है जो दुनिया को डिजिटल लेन-देन का सबसे विश्वसनीय मॉडल दे रहा है…आज भारत वो देश है जिसके पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। जब आप लोगों ने मुझे 2014 में पहली बार देश की सेवा करने का मौका दिया था, तब सैकड़ों स्टार्टअप थे, आज लाखों स्टार्टअप हैं। आज भारत वो देश है जो रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट फाइल कर रहा है और रिसर्च पेपर प्रकाशित कर रहा है…”

लेखक – आयुष राज