विदेश में चोरी हो जाए पासपोर्ट तो क्या करें?

Published

टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और उनके पति विवेक दहिया अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए इटली गए थे, जहां उनका सामान चोरी हो गया। इस चोरी में उनके पासपोर्ट समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान भी शामिल था।

इस घटना के बाद दिव्यांका और विवेक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। चोरी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी। वहां से उन्हें शिकायत की कॉपी मिली है, जिसके बाद मामले की सूचना भारतीय दूतावास को दी गई है।

इस मामले की जानकारी भारतीय दूतावास को देने के बाद दिव्यांका और विवेक को जारी किए गए पासपोर्ट रद्द कर दिए गए हैं। अब उन्हें नए पासपोर्ट के लिए भारतीय दूतावास में आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया में कुछ दिन लग सकते हैं।

अब विवेक और दिव्यांका को फिर से इटली की अपनी यात्रा जारी रखने के लिए आपातकालीन प्रमाणपत्र भी लेना होगा, क्योंकि नए पासपोर्ट के बिना उनकी भारत वापसी संभव नहीं होगी।

विदेश यात्रा के दौरान ऐसी घटनाएं आम हैं, इसलिए यात्रियों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए और अपने सामान की सुरक्षा पर पूरा ध्यान देना चाहिए।