Stree 2 Trailer Out: Stree 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, लोगों को खूब भा रहा है ट्रेलर

Published

Stree 2 Trailer Out: राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हॉरर कॉमेडी मूवी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज मेकर्स की ओर से धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसमें जबरदस्त डायलॉग से लेकर बेहतरीन एक्टिंग और सरकटे भूत का आतंक देखने को मिल रहा है. इस बार चंदेरी गांव स्त्री को रक्षा करने के लिए भी कह रहा है. इस मूवी तमन्ना भाटिया का केमियो भी होगा।

स्त्री 2 के बारे में

अक्टूबर 2018 में, निर्देशक अमर कौशिक ने बेहद शानदार और सफल फिल्म स्त्री का सीक्वल बनाने के अपने इरादे का खुलासा किया था। बाद में, अभिनेता राजकुमार राव ने फरवरी 2022 में सीक्वल की अनाउंसमेंट की. जैसे-जैसे प्रोजेक्ट आगे बढ़ी, सीक्वल मार्च 2023 में प्री-प्रोडक्शन चरण में पहुंचा और बाद में फिल्म मेकिंग का काम शुरू हुआ. राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे स्टार्स अपने प्रतिभाशाली भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे।

कब रिलीज होगी स्त्री 2 फिल्म

स्त्री 2′ के निर्देशन की कमान अमर कौशिक ने संभाली हैऔर यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना अब अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की फिल्म ‘खेल खेल में’ से होगा।
इसके अलावा अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म ‘वेदा’ भी दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है।

लेखक – आयुष राज