झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की हुई बैठक, गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद

Published

Amit Shah: लोकसभा चुनाव के बाद अब बीजेपी तमाम प्रदेशों में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रही है। इसी सिलसिले में आज झारखंड बीजेपी कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक का प्रमुख मुद्दा आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव रहा। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह समेत झारखंड बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहें।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – झारखंड की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड दौरे पर हैं जहां प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया है। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “झारखंड की हेमंत सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से ₹300 करोड़ मिलता है। एक मंत्री के PA के घर ये ₹30 करोड़ मिलता है। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और JMM भी उनके साथ है।”

लेखक – आयुष राज