अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला बोले – कांग्रेस द्वारा संविधान की झूठी क़समें खाने से नहीं बदलेगी सच्चाई

Published
Anurag Thakur on AAP

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संविधान को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे। झूठ व भ्रम पर बोलते हुए कांग्रेसी नेताओं व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संविधान के बारे कोई जानकारी ना होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले संविधान की भूमिका पढ़नी चाहिए और देश को बताना चहिए कि इसमें क्या लिखा है उसमें कांग्रेस सरकार के काले कारनामे और संविधान विरोधी करतूतों का वर्णन है जिसके बारे में राहुल गांधी चुप्पी साधे रहते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला

भाजपा सांसद श्री अनुराग ठाकुर ने आज नई दिल्ली में प्रेस को संबोधित करते हुए संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस पर सवाल खड़ा किया है। अनुराग ठाकुर ने का है कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेसी जमात संविधान से अधिक प्रेम दिखा रही है। चलते-फिरते संविधान की कॉपी दिखाने और इसकी झूठी कसमें खाने से सच्चाई नहीं बदल जाएगी। अगर किसी ने संविधान का अपमान किया है तो वो है कांग्रेस और गांधी परिवार है।

1975 में आपातकाल लगाकर पूरे विपक्ष को जेल में डाल कर इन्होंने पूरा संविधान ही बदल दिया,संविधान की प्रस्तावना जिसे संविधान की आत्मा कही जाती है इन लोगों ने संविधान को उसकी आत्मा से ही अलग कर दिया था,श्री अनुराग ठाकुर ने बताया की ‘पिछले सत्र में मैंने भरे सदन में मैंने राहुल गांधी और इनके नकलची जमात से पूछा था कि क्या उन्हें पता भी है कि संविधान के पुस्तक में कितने पन्ने हैं श्री अनुराग ठाकुर एक बार फिर सवाल किया राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा भी है?इसीलिए बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि नकल करने के लिए भी अकल की जरुरत होती है और इन्हे अगर अक्ल होती तो पहले संविधान पढ़ते।

राहुल गांधी को पहले संविधान पढ़ना चाहिए

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को पहले संविधान की भूमिक पढ़नी चाहिए और देश को बताना चहिए कि इसमें क्या लिखा है। उसमें कांग्रेस सरकार के काले कारनामे और संविधान विरोधी करतूतों का वर्णन है,भूमिका लिखने वाले भारत के सर्वश्रेष्ठ कानून के जानकार थे जिन्होने संविधान को देखा समझा और परखा है,श्री अनुराग ठाकुर ने संविधान के एक प्रति की भूमिका का भी जिक्र किया जिसे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील केके वेणुगोपाल ने लिखा है,उन्होनें बताया कि केके वेणुगोपाल ने लिखा है कि कांग्रेस सरकार न्यायपालिका को धमकाती थी और उसे अंजाम भुगतने की धमकी भी देती थी। जब इलाहाबाद हाइकोर्ट नें इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द कर दिया था तो श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल लागू कर दिया । इंदिरा गांधी जी ने न्यापालिका कोकमजोर करने का कोशिश की…श्री अनुराग ठाकुर ने केके वेणुगोपाल की प्रस्तावना के कुछ अंश भी पढ़े,श्री अनुराग ठाकुर ने संविधान के सातवों संस्करण की भूमिका के उस अंश को भी पढ़ा जिसे वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर नाराय़णन ने लिखी है .श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि संविधान देने वाले अंबेडकर जी को ही कांग्रेस पार्टी ने सत्ता और राजनीति से बाहर करने का का काम किया।
अंत में श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि संविधान को लहराने से काम नहीं चलेगा इसे
कांग्रेस ने कई बार संविधान को तार तार किया है

राहुल को देखकर हंसी आती है – अनुराग ठाकुर

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ ईस्टर्न बुक कंपनी (ईस्टर्न बुक कंपनी) द्वारा प्रकाशित संविधान की एक प्रति लहराते हुए राहुल गांधी को देख कर हंसी यह आती है कि राहुल गांधी ने ईबीसी द्वारा प्रकाशित संविधान की प्रति की प्रस्तावना भी नहीं पढ़ी है और वे प्रस्तावना लहराते हैं। अगर उन्होंने इसे पढ़ा होता, तो उन्हें पता होता कि गांधी वंश की पीढ़ियों को उसी संविधान पर उनके व्यवस्थित हमले के लिए कैसे उजागर किया गया है। राहुल गांधी को यह पढ़ना चाहिए, उन पर विचार करना चाहिए और फिर अपना बेशर्म पाखंड छोड़ देना चाहिए।

लेखक – आयुष राज