Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल के बाद अब दीपक चौरसिया हुए घर से बेघर, घरवाले हुए इमोशनल

Published
Bigg Boss OTT 3
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो के तरफ अब दर्शकों का ध्यान बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच अब एक और घर के सदस्य बेघर हो गए है। बिग बॉस 3 के ग्रैंड फिनाले अब नजदीक आता जा रहा है और फिनाले से पहले अब एक नहीं बल्कि तीन-तीन सदस्य घर से बेघर हो गए है।

दीपक चौरसिया घर से हुए बेघर

बीते दिनों बिग बॉस में वीकेंड का वॉर था और शो में सबसे पहले सीनियर जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया घर से बेघर हुए। बिग बॉस 3 के घर से दीपक चौरसिया वरिष्ठ सदस्य के रूप में सबसे जुड़े हुए थे। दीपक निष्पक्ष होकर अपना गेम खेल रहे थे। बता दें कि दीपक के पैर में चोट लगी थी। जिस वजह से वह अधिक समय बेड पर ही गुजार रहे थे।

सभी घरवाले हुए भावुक

बहुत से लोगों को यह लग रहा था कि बिस्तर पर पड़े-पड़े ही वह मास्टरमाइंड गेम खेल रहे लेकिन विकेंड का वार में जैसे ही अनिल कपूर ने दीपक चौरसिया का नाम लिया सभी घरवाले भावुक नजर आए।

रणवीर शौरी से मांगी मांफी

दीपक के घर से बाहर होने के दौरान वह रणवीर शौरी से माफी मांगते हुए दिखे क्योंकि दीपक ने एक टास्क में वीटो पावर जीतने के बाद रणवीर को नॉमिनेट कर दिया था। इसके साथ ही लवकेश, शिवानी कुमारी और सई केतन भी रोते हुए नजर आए।

शिवानी के गांव जाने का किया वादा

दीपक ने घर से बाहर जाने के पहले सभी घरवालों को गले लगाया और सभी को शुभकामनाएं दी। दीपक ने रणवीर से यह भी कहा कि उनके बीच की चीजें नहीं बदलेंगी। इतना ही नहीं दीपक चौरसिया ने शिवानी के गांव जाने का भी वादा किया।

यह भी पढ़ें: Jasmine Bhasin: जैस्मिन भसीन को दिखना हुआ बंद, दर्द से परेशान है अभिनेत्री

लेखक: रंजना कुमारी