Budget 2024: बजट पर अखिलेश यादव ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Published
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

Budget 2024: आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया। वहीं अब इसपर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बजट में यूपी के लिए कुछ भी नहीं है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट पर कहा, “जब तक किसान और नौजवानों की पक्की नौकरी का इंतजाम नहीं होगा तब तक जनता को कोई बड़ा लाभ नहीं पहुंचेगा।”

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अगर हम उत्तर प्रदेश को देखें तो निवेश की स्थिति क्या है? इनके जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं वह कभी समय पर पूरे नहीं हुए। अच्छी बात है कि बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष योजनाओं से जोड़ा गया है लेकिन उत्तर प्रदेश जैसा राज्य जो प्रधानमंत्री देता है क्या वहां के किसानों के लिए बजट में कुछ है?”

सपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश को लेकर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सरकार बचानी हो तो अच्छी बात है कि बिहार और आंध्र प्रदेश विशेष योजनाओं से जोड़ा गया है। लेकिन यूपी जो देश को पीएम देता है क्या वहां के किसानों के लिए कोई बड़े फैसले किए गए है। किसान की फसल की पैदावर और कीमत के लिए कोई इंतजाम हैं।

लेखक: रंजना कुमारी