Arif Aqeel Passes Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Published

Arif Aqeel Passes Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील का 29 जुलाई सोमवार यानी आज सुबह निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में उन्हें सीने में दर्द के चलते भोपाल के एक अपोलो सेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दर्द से लड़ते हुए उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

प्यार से ‘शेर ए भोपाल’ कह कर बुलाते थे लोग

वरिष्ठ नेता आरिफ अकील भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रहे। पहली बार वह साल 1990 में विधायक बने थे। उन्हें दो बार मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया गया। अल्पसंख्यक कल्याण, जेल और खाद्य विभाग की उन्हें जिम्मेदारी दी गई थी। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में तबीयत ठीक न होने के कारण उन्होंने अपने राजनीतिक सफर पर विराम लगा दिया था। और तक उन्होंने अपने बेटे आतिफ अकील को अपनी जगह चुनावी मैदान में उतारा था। आरिफ अकील को लोग प्यार से ‘शेर ए भोपाल’ कह कर बुलाते थे।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने व्यक्त किया दुख

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील के निधन पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “हमें बेहद दुख है, मेरे मित्र व भाई आरिफ़ अकील का आज निधन हो गया। युवक कांग्रेस से लेकर आज तक हमारा लगभग 40 वर्षों का भाई समान पारिवारिक संबंध रहा। अल्लाह ताला से हम दुआ करते हैं उन्हें जन्नत अता फ़रमाएँ।”