यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

Published

UP Vidhan sabha Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो रहा है, जो 29 जुलाई से 7 अगस्त तक चलेगा। इस बीच योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक, अनुपूरक बजट करीब 2005 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा 30 जुलाई को अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा।

जानें, यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में क्या क्या हो सकता है?

30 और 31 जुलाई, 1 और 2 अगस्त को विधायी कार्य किए जाएंगे।उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र के दौरान सदन में यूपी सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अध्यादेश 2024 पेश किया जाएगा। उत्तर प्रदेश आपराधिक विधि संशोधन अध्यादेश 2024, यूपी राज्य राजधानी क्षेत्र और अन्य क्षेत्र विकास परिषद अध्यादेश 2024 पेश किया जाएगा। यूपी नजूल संपत्ति अध्यादेश 2024 भी सदन के पदल पर रखा जाएगा। साल 2025 में प्रयागराज में होने वाले कुंभ, पर्यटन स्थलों के विकास में बसों की खरीद के लिए धनराशि जोरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में PM मोदी ने दिए निर्देश, केंद्र सरकार की योजनाओं से न करें कोई छेड़छाड़