UP Vidhan sabha Monsoon Session: सपा विधायकों ने सदन के बीचोंबीच बिजली, बाढ़ और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

Published

UP Vidhan sabha Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले ही दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सदन के बीचोंबीच आकर बिजली, बाढ़ और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।

29 जुलाई-7 अगस्त तक चलेगा UP विधानसभा का मानसून सत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से 7 अगस्त तक चलेगा। इस बीच योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक, अनुपूरक बजट करीब 2005 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा 30 जुलाई को अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा। 30 और 31 जुलाई, 1 और 2 अगस्त को विधायी कार्य किए जाएंगे।