Paris Olympic 2024 29th July Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से हो चुकी है। भारत को अपना पहला मेडल 28 जुलाई रविवार को मिला। भारत को पहला मेडल महिला शूटर मनु भाकर ने दिलाया। शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं 29 जुलाई यानी आज उम्मीद है कि भारत एक या दो नहीं ब्लकि आज गोल्ड मेडल अपने नाम कर सकता है। इनमें व्यक्तिगत दो मेडल शूटिंग में आ सकते हैं, और एक तीरंदाजी में आ सकता है। जानते हैं पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का 29 जुलाई का शेड्यूल क्या रहेगा।
बैडमिंटन
समय | इवेंट | खिलाड़ी |
---|---|---|
दोपहर 12 बजे से | पुरुष युगल (ग्रुप चरण) | सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम मार्क लैम्सफस और मार्विन सीडेल |
दोपहर 12:50 बजे से | महिला युगल (ग्रुप चरण) | अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा |
शाम 5:30 बजे से | पुरुष एकल (ग्रुप चरण) | लक्ष्य सेन बनाम जूलियन कैरेगी |
निशानेबाजी
समय | इवेंट | खिलाड़ी |
---|---|---|
दोपहर 12:45 बजे से | 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन | मनु भाकर और सरबजोत सिंह, रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा |
दोपहर 1:00 बजे से | पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन | पृथ्वीराज तोंडईमान |
दोपहर 1:00 बजे से | 10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल | रमिता जिंदल |
दोपहर 3:30 बजे से | 10 मीटर एयर राइफल पुरुष फाइनल | अर्जुन बाबुता |
हॉकी
समय | इवेंट | खिलाड़ी |
---|---|---|
शाम 4:15 बजे से | पुरुष पूल बी मैच | भारत बनाम अर्जेटींना |
टेबल टेनिस
समय | इवेंट | खिलाड़ी |
---|---|---|
दोपहर 12:30 बजे | वुमेंस सिंगल राउंड ऑफ 32 | मनिका बत्रा बनाम पृथिका पावाडे |
आर्चरी
समय | इवेंट | खिलाड़ी |
---|---|---|
शाम 6:31 बजे | मेंस टीम क्वार्टरफाइनल | धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव |
शाम 7:17 बजे से | मेंस टीम सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) | धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव |
रात 8:18 बजे | मेंस टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) | धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव |
रात 8:41 बजे | मेंस टीम गोल्ड मेडल मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) | धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव |