Heavy landslides in Wayanad: वायनाड में तबाही का मंजर, भूस्खलन से 143 लोगों की मौत

Published
Heavy landslides in Wayanad
Heavy landslides in Wayanad

Heavy landslides in Wayanad:लगातार हो रही बारिश के कारण केरल के वायनाड में तबाही का मंजर छाया हुआ है। बीत दिन 30 जुलाई मंगलवार को सुबह वायनाड जिले के मेप्पडी, मुंडक्कई टाउन और चूरल माला के साथ कई जगहों पर भारी भूस्खलन हुआ। जिसमें अब तक 143 लोगों की मौत हो गई है। वहीं सेना ने अस्थायी पुल की मदद से 1000 से ज्यादा लोगों को बचाया है। वायनाड में भारी भूस्खलन की घटनाओं के बाद आस-पास सिर्फ तबाह हुए मकान, उफनती नदियां और उखड़े हुए पेड़ दिखाई दे रहे हैं। भूस्खलन प्रभावित इलाकों में सेना पहुंची हुई है और लगातार लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ के साथ कई टीमें लगी हुई है।

वायनाड दौरे पर नहीं जाएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

वायनाड में भारी भूस्खलन की घटना के बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वायनाड दौरे पर जाने वाले थे। लेकिन मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कहा कि वे खराब मौसम की स्थिति और लगातार बारिश के कारण वायनाड का दौरा नहीं कर पाएंगे।