FASTag Rules: FASTag नियमों में हुआ बदलाव, 1 अगस्त से इन बातों का रखें ध्यान

Published

FASTag Rules: अगर आप कैब ड्राइवर हैं या फिर कार से हाइवे के रास्ते रोज ऑफिस जाते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि 1 अगस्त से FASTag से संबंधित कुछ नियम बदलने वाले हैं। FASTag उपयोगकर्ताओं को यह जानना आवश्यक है कि अब से उनको FASTag नियमों में हुए कुछ महत्वपूर्ण बदलावों का पालन सभी को करना होगा। चलिए जानते हैं क्या हैं वो नियम, जिनमें किया गया है बदलाव…

  1. 5 साल पुराने FASTags को बदलना अनिवार्य होगा।
  2. सभी उपयोगकर्ताओं को अपने KYC को 31 अक्टूबर तक अपडेट करना होगा, विशेष रूप से वे जिनके FASTags 3 साल पहले जारी किए गए थे।
  3. नए वाहन खरीदने पर 90 दिनों के भीतर अपडेटेड FASTag के साथ पंजीकरण कराना होगा।
  4. वाहनों की पंजीकरण संख्या और चेसिस नंबर को FASTag से अनिवार्य रूप से लिंक करना होगा।
  5. डेटाबेस सत्यापन अनिवार्य है।
  6. FASTag उपयोग कर्ताओं को अपनी कार के सामने की स्पष्ट तस्वीरें अपलोड करना अनिवार्य है।
  7. FASTag को मोबाइल नंबर से लिंक करना अनिवार्य है।
  8. KYC अपडेट की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर तय की गई है।

बता दें कि ये बदलाव उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और डिजिटल ट्रांजेक्शन को पारदर्शी बनाने के लिए किए गए हैं। सभी FASTag उपयोगकर्ताओं को इन नए नियमों का पालन करना आवश्यक है। अगर इन नियमों का पालन किया जाता है तो टोल भुगतान करना और भी सुरक्षित और सरल होगा।