पायरेसी के खिलाफ मुद्दे पर बोले राघव चड्ढा, परिणीति ने की तारीफ

Published
Parineeti Chopra On Raghav Chadha
Parineeti Chopra On Raghav Chadha

Parineeti Chopra On Raghav Chadha: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा हमेशा चर्चा में बने रहते है। दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जाता है। दोनों हमेशा अपने फैंस के लिए एक कपल गोल की तरह प्रेजेंट करते हैं। एक बार फिर से परिणीति ने अपने पति की तारीफ कर प्यार लुटाया है।

हाल ही में परिणाीति चोपड़ा ने पति राघव चड्डा को लेकर एक पोस्ट एक्स पर शेयर किया है। परिणीति ने राघव की तारीफ करते हुए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। अभी हाल ही राघव ने संसद में अपने भाषण के दौरान पायरेसी के खिलाफ मुद्दे पर बोलते हुए दिखे। जिसपर परिणीति ने उनकी जमकर तारीफ की।

परिणीति ने राघव को कहा- स्टार

राघव ने पायरेसी के खिलाफ मुद्दे पर जो कुछ भी उसपर उनकी पत्नी परिणीति ने भी तारीफ की। परिणीति ने राघव का राज्यसभा के भाषण का वीडियो शेयर किया और लिखा कि, ‘मैं उसके बारे में क्या कहूं? इस अहम मुद्दे को संसद में उठाने के लिए आप एक स्टार हैं। माय लव’।

पायरेसी के खिलाफ क्या बोले राघव?

राघव ने खुद एक्स पर राज्यसभा में दिए गए अपने भाषण का वीडियो शेयर किया। इसमें वे पायरेसी के खिलाफ बोलते हुए संसद को संबोधित करते हुए नजर आ रहे है। आप सांसद ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘पायरेसी एक महत्वपूर्ण प्लेग है जो फिल्म उद्योग और अब ओटीटी दुनिया में भी फैल रहा है’।

पाइरेसी एक बड़ी समस्या है जो फिल्म उद्योग और अब ओटीटी की दुनिया में भी व्याप्त है। फिल्म उद्योग को पाइरेसी के कारण सालाना 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। महामारी के दौरान ऑनलाइन पाइरेसी में 62% की वृद्धि देखी गई। हमने एक साल पहले सिनेमैटोग्राफिक (संशोधन) विधेयक पारित किया था, लेकिन इसमें ऑनलाइन पाइरेसी के खिलाफ कोई ठोस तंत्र नहीं है और यह मुख्य रूप से मल्टीप्लेक्स में एंटी-कैम रिकॉर्डिंग पर केंद्रित है। जैसे-जैसे हम डिजिटल होते जा रहे हैं और ज़्यादातर फ़िल्में प्लेटफ़ॉर्म पर स्ट्रीम की जा रही हैं, मैं सरकार से पूछता हूं कि ओटीटी पर डिजिटल पाइरेसी के मुद्दे को रोकने के लिए क्या किया जा रहा है और क्या सरकार के पास इसके लिए कोई समर्पित कानून लाने की कोई योजना है?

यह भी पढ़ें: Delhi Shelter Home News: राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पहुंची दिल्ली के शेल्टर होम, आतिशी ने दिए जांच के आदेश