BJP Organised Vijay Shankhnad Rally: BJP ने आज धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र से विजय शंखनाद रैली का किया आयोजन

Published
BJP Organised Vijay Shankhnad Rally
BJP Organised Vijay Shankhnad Rally

BJP Organised Vijay Shankhnad Rally: भारतीय जनता पार्टी ने आज धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र से विजय शंखनाद रैली का आयोजन किया और इसके बाद हरियाणा के सभी 90 विधानसभा सीटों पर रैलियां का आयोजन किया जाएगा। इस रैली (BJP Organised Vijay Shankhnad Rally) में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्दीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, हरियाणा के राज्य मंत्री सुभाष सुधा, शिक्षा मंत्री सीमा तिरखा सहित हरियाणा के कई बड़े नेतागण भी मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने उन बिचौलियों के काम को बंद किया जो नौकरी बेचने का काम करते थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्या कहा?

  • कांग्रेस के समय में क्षेत्रवाद पनपता था, भ्रष्टाचार और क्राइम भी चरम पर था।
  • भाजपा ने नेक नियत से निराशा को आशा में बदलने का काम किया है,आज हरियाणा एक नया अवतार ले रहा है।
  • महिलाएं ,किसान सशक्त हो रहे है, हमने प्यार प्रदेश को एक दृष्टि से देखा प्रदेश का समान विकास भाजपा ने किया।
  • हरियाणा के विकास की चर्चा पूरे देश में।
  • कुरुक्षेत्र में 500 करोड़ से आयुष विश्विद्यालय।
  • हर गांव में 10 करोड़ के विकास कार्यों करवाने का टारगेट भाजपा का।
  • कांग्रेस नई नई तकनीकों से झूठ फैलाना चाहती है।
  • कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा पर कसा तंज कहा, जिनके खुद के खाते खराब वो मांग रहे है हमारा हिसाब।
  • हम समय समय पर जनता के बीच जाकर खुद देते है हिसाब,कांग्रेस जनता को गुमराह करने का कर रही काम।
  • 225 करोड़ से एलीवेटेड रेलवे ट्रैक।
  • लड़कियों के लिए सरकारी कॉलेज।
  • सड़कों को बनाया गया है।
  • 100 बेड के हॉस्पिटल का निर्माण भाजपा की सरकार में हुआ।
  • ज्योतिसर में 250 करोड़ का विकास कार्य किया गया।
  • विपक्ष हिसाब लेने की बात कहती है हम आज उन्हे मंच से भाजपा द्वारा किए गए कार्य से अवगत कराते है।
  • कांग्रेस से भ्रटाचार की आती है बु।
  • किसानों की भूमि पूंजीपतियों को देने का काम किया।
  • कांग्रेस हमारे चुनावी वादों का हिसाब मांगती है हम तैयार कांग्रेस भी दे अपने शासन में किए चुनावी वादों का हिसाब।
  • हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
  • किसानों का 133 करोड़ से अधिक का कर्ज माफ करने की की घोषण।
  • ट्यूबल की 3 स्टार मोटर लेने के लिए सिर्फ 10 कंपनी थी अब सभी 3 स्टार कंपनियों को पोर्टल पर लिया जाएगा।
  • 14 फैसले एमएसपी पर खरीदी जाती थी सभी फसलों को msp पर खरीदने की की घोसणा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा

  • नायब सैनी हरियाणा को गति देने के लिए आए है।
  • हरियाणा पहला प्रांत होगा जहा सभी फैसला को MSP पर खरीदा जायेगा ,इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी का किया धन्यवाद।
  • कांग्रेस पार्टी हिसाब मांग रही हमें उन्हें हिसाब देने की जरूरत नहीं हम जनता को हिसाब देगें।
  • कांग्रेस ने विकास कार्यों को फुलस्टॉप लगाने का किया काम।
  • युवाओं को बिना खर्ची पर्ची नोकरी देने का काम किया ,कांग्रेस ने नौकरी बेचने का काम किया।
  • 2004 से 2014 का हिसाब कांग्रेस को देना होगा ,किसानों की कितनी जमीन को पूजीपतियों को सस्ते दामों में देने का काम किया।
  • दलितों पर अत्याचार का हिसाब भी कांग्रेस को देना होगा।
  • हरियाणा के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Attack on Opposition: अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- “2029 में NDA आएगा, मोदी जी आएंगे”