Places to Visit in August: घूमने जाने का बना रहे हैं प्लान? अगस्त महीने में घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह

Published

Places to Visit in August: मानसून के दस्तक देने के बाद से मौसम काफी सुहावना हो गया है, और ऐसे में कई लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन जगह को लेकर काफी कंफ्यूजन हो रही है। तो ऐसे में जानते हैं कि अगस्त महीने में आप कहां घूमने जा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, इन जगहों पर जाने से पहले आप यहां का मौसम जरूर देख लें। क्योंकि मानसून की बारिश के चलते इस समय काफी जगह आवाजाही बाधित है।

मुन्नार, केरल

मुन्नार केरल में एक खूबसूरत जगह हैं। यहां बहुत से दिलचस्प स्थान हैं जहां आप घूम सकते हैं। अगर आपको प्रकृति से खास प्रेम है तो यह जगह आप के लिए है। यहां आप इको प्वाइंट, एरविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील जैसी विशेष जगहों पर जा सकते है। वहीं अगर आप संस्कृति के शौकीन हैं तो आप मुन्नार के नज़दीक मरायूर में दा डोलमेन और रॉक पेंटिंग्स और टी म्यूजियम जा सकते हैं जो शहर के सबसे बड़े टी एस्टेट में से एक है।

गोवा

गोवा भारत देश का सबसे छोटा राज्य है। गोवा अपने सुंदर समुद्री तट, साफ़ बीच, पारंपरिक संस्कृति और पार्टी स्केन जैसी विभिन्न विशेषताओं के लिए फेमस है। गोवा में आप पालोलेम बीच, बागा बीच, दुधसागर वॉटरफॉल, बॉम जिसस बसिलिका, अगुआडा किला, सैटर्डे नाईट मार्केट, मंगेशी मंदिर, नेवेल एविएशन म्यूजियम जा सकते हैं।

लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश

लाहौल-स्पीति हिमाचल प्रदेश में स्थित एक जगह है जो कम आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। यहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ कुछ शांति के पल बिताने के लिए जा सकते हैं। यहां आप याक सफारी और रोमांचक वन्यजीव ट्रेल्स के साथ स्कीइंग जैसी कई साहसिक गतिविधियां भी कर सकते हैं।

हरिद्वार

आध्यात्मिकता और शांति के लिए आप हरिद्वार जा सकते हैं। हरिद्वार का अर्थ है “भगवान या देवता का वास” यहां आप गंगा आरती, चंडी देवी मंदिर, राजाजी नेशनल पार्क, मनसा देवी मंदिर, भारत माता मंदिर, स्वामी विवेकानंद पार्क, बड़ा बाजार घूमने जा सकते हैं। इसी के साथ अगर आप चाहे तो थोड़ी दूर ऋषिकेश भी जा सकते हैं।