Vinesh Phogat Disqualification: WFI अध्यक्ष ने विनेश फोगाट के कोच और सपोर्ट स्टाफ पर लगाएं गंभीर आरोप

Published
Vinesh Phogat Disqualification
Vinesh Phogat Disqualification

Vinesh Phogat Disqualification: विनेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन का मामला गर्माता हुआ नजर आ रहा है। खबर आ रही है कि पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारतीय दल के शेफ डी मिशन गगन नारंग जल्द ही यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) से भेंट कर सकते हैं।

भारतीय कुश्ती संघ (Wrestling Federation of India) के अध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाया हैं कि विनेश फोगाट के कोच और सपोर्ट स्टाफ ने उनके वजन को नियंत्रित रखने के प्रति लापरवाही की है। सिर्फ 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक फाइनल में अयोग्य घोषित कर दिया गया।

संजय सिंह ने क्या कहा?

संजय सिंह ने बताया है कि उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ और UWW के अधिकारियों से विनेश के डिसक्वालीफिकेशन को लेकर बात की है। संजय सिंह ने बताया, “मैंने IOA और UWW के अधिकारियों से विनेश फोगाट को छूट देने के की बात की है। मुझे सुबह में फोन आया और बताया गया कि विनेश का वजन तय मानक से 100 ग्राम अधिक था। मैंने अधिकारियों से विनेश को थोड़ा समय और छूट दिए जाने की मांग की, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया। पूरा देश गोल्ड की उम्मीद लगाए बैठा था, लेकिन अधिक वजन होने की वजह से विनेश बाहर हो गईं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि विनेश को इस कठिन समय को पार करने की शक्ति दे। पूरे देश उनके साथ है।”

कोच और सपोर्ट स्टाफ पर लगाएं आरोप

संजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाया कि यह विनेश के कोच की जिम्मेदारी थी कि विनेश का वजन 50 किलो के दायरे में रहे। संजय सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले में विनेश की कोई गलती नहीं लगती क्योंकि वो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। संजय सिंह ने जांच की मांग की है कि आखिर विनेश का वजन इतना बढ़ कैसे गया। संजय ने इसके अलावा केंद्र सरकार से कार्यवाही करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat Disqualified: ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित हुई विनेश फोगाट, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे किया रिएक्ट