Paris Olympic 2024 9th August Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 का आज 14वां दिन है। बीता दिन भारत के लिए बेहद खूबसूरत और खुशी का दिन रहा। बीते दिन भारत की झोली में दो मेडल आए हैं। एक तरफ जहां नीरज चोपड़ा ने जैवलिन में सिल्वर मेडल जीता है। वहीं, दूसरी तरफ हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल भारत के नाम किया। ऐसे में अब भारत के पास कुल 5 मेडल हैं। आज भी भारत के हिस्से में मेडल आने की उम्मीद है। पेरिस ओलंपिक 2024 के 14वें दिन भारत तीन खेलों में हिस्सा लेगा। आइए जानते हैं 9 अगस्त का शेड्यूल कैसा है…?
एथलेटिक्स (Athletics)
- दोपहर 2:10 बजे – महिलाओं की 4×400 मीटर रिले राउंड 1
- दोपहर 2:35 बजे – पुरुषों की 4×400 मीटर रिले राउंड 1
कुश्ती (Wrestling)
- रात 9:45 बजे – पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा कांस्य पदक मैच – अमन सहरावत बनाम डेरियन टोई क्रूज़ (पीयूआर)
गोल्फ (Golf)
- दोपहर 12:30 बजे – महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 3 – अदिति अशोक और दीक्षा डागर