Hariyana News: हरियाणा चुनाव के लिए BJP की 2 कमेटियों का हुआ ऐलान

Published

Hariyana News: BJP ने 2 कमेटियों का ऐलान कर दिया है जिसमें भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति और चुनाव प्रबंधन समिति शामिल है। प्रदेश चुनाव समिति में मनोहर लाल समेत सभी 3 केंद्रीय मंत्रियों और सीएम नायब सैनी समेत 20 नेताओं को शामिल किया गया है।इनमें प्रदेश चुनाव समिति और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति शामिल है।

वहीं प्रदेश चुनाव समिति में मनोहर लाल खट्‌टर के साथ राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर समेत 20 नेताओं को शामिल किया गया है। प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की कमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को सौंपी गई है। वह हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए कहा कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली को बनाया गया है। हिसार से लोकसभा टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे कुलदीप बिश्नोई को इस समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस समिति में कुल 32 सदस्यों को शामिल किया गया है। भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए कहा कि ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएंगी।