ISRO launches EOS-8 Satellite: इतिहास रचने को तैयार ISRO ने लॉन्च किया SSLV-D3 रॉकेट

Published

ISRO launches EOS-8 Satellite: 16 अगस्त शुक्रवार यानी आज इसरो ने SSLV-D3 रॉकेट को लॉन्च कर दिया है। आज सुबह करीब 9:17 बजे इसे लॉन्च किया गया। इस रॉकेट के जरिए EOS-8 उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजा गया है।

ISRO ने लॉन्च किया SSLV-D3 रॉकेट

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (EOS-8) को ISRO ने लॉन्च किया है। इस मिशन में EOS-8 175.5 किलोग्राम के साथ एक छोटा सैटेलाइट SR-0 DEMOSAT भी लॉन्च किया गया है।

ISRO का मिशन पूरी दुनिया के लिए क्यों है महत्वपूर्ण?

जानकारी के मुताबिक, EOS-8 उपग्रह की मदद से पर्यावरण की मॉनिटरिंग, आपदा प्रबंधन, भूकंप, सुनामी के साथ अन्य प्राकृतिक आपदाओं का पता लगाया जा सकेगा। यही वजह है कि ISRO का यह मिशन न सिर्फ देश बल्कि दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है।