Kolkata Trainee Doctor Rape Murder Case LIVE: कोलकाता रेप-मर्डर केस में 7वें दिन भी हड़ताल जारी, देशभर में आक्रोश…

Kolkata Doctor Rape-Murder Case

6:36 PM(1 महीना पहले)

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने और केंद्रीय कानून की मांग करते हुए 17 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे से 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन ओपीडी और वैकल्पिक सर्जरी नहीं होंगी।


6:35 PM(1 महीना पहले)

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने और केंद्रीय कानून की मांग करते हुए 17 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे से 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन ओपीडी और वैकल्पिक सर्जरी नहीं होंगी।


6:17 PM(1 महीना पहले)

ममता बनर्जी की रैली को अनुमति... लेकिन बीजेपी को नहीं- सुकांत मजूमदार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "हमने TMC के पुलिस को कहा है कि हमारे रहते वे किसी महिला को गिरफ्तार नहीं करेंगे, हम किसी महिला पर आंच नहीं आने देंगे... महिलाओं के ऊपर अत्याचार बंद होना चाहिए। ममता बनर्जी को रैली के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है लेकिन जब भाजपा कुछ करने जाती है तब अनुमति की जरूरत होती है, भाजपा के लिए ही सारे नियम है... पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए... ऐसे लोग कोलकाता के पुलिस कमिश्नर नहीं हो सकते, उन्हें इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।"


6:10 PM(1 महीना पहले)

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में लिया

ट्रेनी महिला डॉक्टर का आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में लिया।


5:13 PM(1 महीना पहले)

ममता बनर्जी की रैली; पीड़िता के लिए न्याय और आरोपी को मृत्युदंड की मांग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ रैली निकाली। वह पीड़िता के लिए न्याय और आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग कर रही हैं।


4:47 PM(1 महीना पहले)

राजस्थान में 2000 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जिससे SMS समेत कई हॉस्पिटल्स में OPD और IPD सेवाएं बंद हो गई हैं। केवल इमरजेंसी केस ही अटेंड किए जा रहे हैं। डॉक्टर SMS हॉस्पिटल की धन्वंतरि OPD ब्लॉक में धरना देकर विरोध कर रहे हैं।


3:46 PM(1 महीना पहले)

असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों द्वारा धरना और प्रदर्शन जारी है।


1:57 PM(1 महीना पहले)

Kolkata Trainee Doctor Rape Murder Case LIVE: हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करने वाले 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


1:49 PM(1 महीना पहले)

Kolkata Trainee Doctor Rape Murder Case LIVE: ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में न्याय की मांग करते हुए बीजेपी का कोलकाता में प्रोटेस्ट। 


1:09 PM(1 महीना पहले)

Kolkata Trainee Doctor Rape Murder Case LIVE: कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले के विरोध में देशभर के डॉक्टर सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार को देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इन सब के बीच स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले को लेकर केंद्र सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने निर्देश दिया है कि स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले के 6 घंटे के अंदर संस्थान को  FIR दर्ज करानी होगी।


12:54 PM(1 महीना पहले)

Kolkata Trainee Doctor Rape Murder Case LIVE: आरजी कर अस्पताल में 14 अगस्त की रात हुई तोड़फोड़ पर हाईकोर्ट ने कहा है कि "यह राज्य मशीनरी की नाकामी"


11:56 AM(1 महीना पहले)

Kolkata Trainee Doctor Rape Murder Case LIVE: ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले का आरोपी संजय रॉय को CBI टीम मेडिकल के लिए ले गई है। बता दें, 14 अगस्त को पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को CBI के हवाले किया था।


11:54 AM(1 महीना पहले)

Kolkata Trainee Doctor Rape Murder Case LIVE: CBI आज आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से भी पूछताछ कर सकती है। बता दें, ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में विरोध होने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।


11:52 AM(1 महीना पहले)

Kolkata Trainee Doctor Rape Murder Case LIVE: CBI ऑफिस में 4 डॉक्टर्स से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी डॉक्टर्स घटना वाली रात को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में नाइट शिफ्ट में थे।


11:43 AM(1 महीना पहले)

Kolkata Trainee Doctor Rape Murder Case LIVE: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना से लोगों में काफी खुस्सा भर आया है। देश की जनता ट्रेनी डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतर आई है। वहीं रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ इन सब के बीच अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार को देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने घोषणा की है कि वे 17 अगस्त (शनिवार) को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए देशभर में गैर-आपातकालीन सेवाओं को बंद रखेंगे।