CM Nayab Singh Saini PC: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM नायब सिंह सैनी ने किसानों को दिया तोहफा

Published

CM Nayab Singh Saini PC: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 16 अगस्त शुक्रवार यानी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनको मेरा नमन। अटल जी का जीवन हमें हमेशा मार्गदर्शन देता रहेगा। हरियाणा सरकार हमेशा उनके पदचिन्हों पर चलेगी।

CM नायब सिंह सैनी ने किसानों को दिया तोहफा

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले दिनों जो बारिश कम हुई है, वर्षा के कारण जो हमारे किसानों का खर्चा बढ़ रहा था उस खर्चे को कम किया है। हमने पिछले दिनों फैसला लिया था कि 2 हजार रुपये प्रति एकड़ बोनस देंगे। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के खातों में बोनस जारी किया गया है। आज पहली किस्त जारी की है, 5 लाख 20 हजार किसानों के खातों में 525 करोड़ की क़िस्त जारी की गई है। जो एक से दो दिनों में किसानों के खातों में पहुंच जाएगी।

“8 जिलों में खोले जाएंगे पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक”

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, जिस भी किसान का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर होगा, उनके खातों में 2 हजार प्रति एकड़ पहुंचाने का काम हमारी सरकार करेगी। सीएम ने आगे कहा, आज 14 जिलों में पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक हैं, इसके अलावा बाकी शेष 8 जिले पंचकूला , कैथल , हिसर , झज्जर , यमुनानगर में भी पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक खोले जाएंगे।

दूध विक्रेताओं के लिए CM नायब सिंह सैनी ने की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दूध विक्रेताओं के लिए भी घोषणा करते हुए कहा, जिनकी पारिवारिक आय 3 लाख से कम है उन्हें दयालु योजना के तहत कवर किया जाएगा। इसके तहत विकलांगता या दिव्यंग्यता की स्थिति में बीमित किया जाएगा। सीएम ने कहा दूधिया हर हाल में लोगों तक दूध पहुंचाते हैं, दूध उत्पादकों के लिए हमने घोषणा की थी। 35 हजार दूध सहकारी समितियों से जुड़े दूध उत्पादक हैं उन्हें 15 करोड़ 59 लाख सब्सिडी के जो रुके थे वो डीबीटी के माध्यम से पहुंचाया गया है।