Atal Setu Flyover Viral Video: अटल सेतु फ्लाईओवर से आत्महत्या का प्रयास, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान!

Published

Atal Setu Flyover Viral Video: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, नवी मुंबई में अटल सेतु फ्लाईओवर से आत्महत्या का प्रयास कर रही 56 वर्षीय महिला को ड्राइवर की सूझबूझ और पुलिस कर्मी की मदद से समय रहते बचा लिया गया। यह घटना मुंबई से नवी मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग की है।

जानकारी के मुताबिक, मुलुंड में रहने वाली यह महिला मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या के इरादे से फ्लाईओवर पर आई थी। जब वह कूदने की तैयारी कर रही थी, तभी एक ड्राइवर ने उसे देखा, और छलांग लगाते समय तुरंत उसके बाल पकड़ लिए। वहीं इस बीच न्हावा शेवा ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ललित शिरसाट, किरण मात्रे, यश सोनवणे और मयूर पाटिल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित पकड़ा और आत्महत्या के इस प्रयास को सफलतापूर्वक टाल दिया। फिलहाल, महिला को काउंसलिंग और आगे के उपचार के लिए भेजा गया है।