Vinesh Phogat returned to India: विनेश फोगाट से नाराज दिखे दीदी और जीजा, गीता फोगाट ने लिखा- “छल का फल छल… आज नहीं तो कल…”

Published

Vinesh Phogat returned to India: पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) शनिवार को अपने वतन भारत लौट आईं हैं। मेडल जीतने का सपना टूटने के बाद आज जैसे ही बहादुर बेटी ने देश की धरती पर कदम रखा। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। विनेश फोगाट दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (Indira Gandhi Airport) पर उतरीं। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ अन्य लोगों ने किया। इस बीच भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की आंखों से आंसू छलक उठे और वो रो पड़ीं।

बता दें कि विनेश फोगाट ने भारत लौटने से पहले शुक्रवार की रात को एक्स पर 3 पन्नों का एक लेटर लिखकर पोस्ट किया। उनकी इस पोस्ट के बाद भविष्य में कुश्ती में वापसी के दरवाजे खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा इस लिए क्योंकि पेरिस में दिल टूटने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।

विनेश फोगाट से नाराज हुए उनके जीजा और बहन

लेकिन विनेश फोगाट के एक्स पर पोस्ट के बाद उनके जीजा पवन सरोहा और बहन गीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी पेश की। पवन ने इंस्टा पर पोस्ट पर लिखा कर लिखा- “आप अपने ताऊ जी महावीर फोगाट (Mahavir Phogat) को भूल गए… जिन्होंने आपकी कुश्ती के जिवन को शुरु किया था भगवान आपको शुद्ध बुद्धि दें..”

इससे पहले विनेश की बहन ने भी एक्स पर एक पोस्ट कर विनेश पर निशाना साधा था। गीता फोगाट ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- “कर्मों का फल सिधा सा है… छल का फल छल…. आज नहीं तो कल… “

दरअसल, ये पूरा मामला विनेश फोगाट के इंस्टा पोस्ट के बाद हुआ। विनेश ने इंस्टा पर एक भावुक पोस्ट की और सभी लोगों का धन्यवाद किया। लेकिन उस पोस्ट में रेस्लिंग की दुनिया में जाने माने नाम अपने ताऊ महावीर फोगाट का जिक्र तक नहीं किया। विनेश ये भूल गईं कि उनके पिता के बाद महावीर फोगाट ने उन्हें पहलवानी सिखाई, और अपनी दोनों बेटियों की तरह ही विनेश को भी आगे बढ़ाया। लेकिन विनेश ने महावीर फोगाट के लिए धन्यवाद तक नहीं लिखा।