President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भूविज्ञान में योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2023’किए प्रदान

Published
President Droupadi Murmu

President Droupadi Murmu: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 अगस्त मंगलवार यानी आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2023 प्रदान किए।

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खनिज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना महत्वपूर्ण है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि सरकार राष्ट्रीय भूविज्ञान डेटा रिपॉजिटरी पोर्टल के माध्यम से भू-वैज्ञानिक डेटा को एकीकृत करने, खनिज संसाधनों की खोज और खनन में एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग जैसे कई कदम उठा रही है। ये कदम हमें अपनी प्राकृतिक संपदा को बेहतर ढंग से समझने और उसका उचित उपयोग करने में सक्षम बनाएंगे।