Kolkata Rape-Murder Case: आरोपी संजय विकृत मानसिकता वाला व्यक्ति है- सूत्र

Published
Kolkata Rape-Murder Case
Kolkata Rape-Murder Case

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेप एंड मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय का मनोवैज्ञानिक परीक्षण करने वाले डॉक्टर भी उसकी मानसिक स्थिति देखकर हैरान हैं। CBI सूत्रों के अनुसार, आरोपी संजय रॉय विकृत मानसिकता वाला व्यक्ति है।

संजय ने उस रात की घटना के बारे में विस्तार से बताया

CBI सूत्रों के अनुसार, हाल ही में आरोपी संजय रॉय का मनोवैज्ञानिक परीक्षण करने वाले 5 डॉक्टरों को जवाब देते हुए संजय ने उन्हें उस रात की घटना के बारे में विस्तार से बताया। सूत्रों के मुताबिक, हैवानियत को बयां करते वक्त संजय रॉय के चेहरे और माथे पर किसी प्रकार की शिकन नहीं थी। यहां तक की जवाब देते समय भी आरोपी कई बार मुस्कुरा रहा था। आरोपी संजय रॉय ने सबकुछ बताया कि कैसे उसने हैवानियत को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape-Murder Case: सुप्रीम कोर्ट में CBI ने सील बंद लिफाफे में पेश की स्टेटस रिपोर्ट, जानें किन-किन चीजों का है जिक्र?