Dahi Handi 2024: किस दिन मनाया जाएगा दही हांडी… जानें कब और क्यों मनाया जाता है यह पर्व?

Published

Dahi Handi 2024: जन्माष्टमी के अगले ही दिन दही हांडी का पर्व मनाया जाता है और यह आयोजन मुख्यत: गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी 26 अगस्त को और दही हांडी उत्सव 27 अगस्त को मनाया जाएगा। आइये जानते है आखिर क्यों मनाया जाता है दही हांडी ?

जानें क्यों मनाया जाता है दही हांडी का पर्व ?

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाने वाला दही हांडी श्रीकृष्ण (Krishna) की लीलाओं से जुड़ा हुआ लोकप्रिय त्योहार है। पौराणिक मन्याताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने अपने बचपन में अपने दोस्तों के साथ माखन मिश्री चुराते थे और दोस्तों में बांट देते थे, इसीलिए कान्हा को माखन चोर भी कहा जाता है। माखन चोरी होने के डर से गोपियों ने माखन की मटकी को ऊंचे स्थान पर लटकाना आरंभ कर दिया।

कैसे मनाया जाता है दही हांडी का पर्व ?

दही हांडी उत्सव के दिन मिट्टी से बने बर्तन में दही भरकर ऊंचे स्थान पर लटका दिया जाता है. इसके बाद पुरुषों या महिलाओं का एक समूह, जिसे गोविंदा भी कहा जाता है, एक मानव पिरामिड बनाता है। इस मानव पिरामिड पर चढ़कर एक गोविंदा नारियल की मदद से मटकी को तोड़ता है