Indian UAV Drifted into Pakistan: पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम फिर फेल, ब्रह्मोस के बाद फिर पाकिस्तान में घुसा हिंदुस्तानी ड्रोन

Published

Indian UAV Drifted into Pakistan: अगर आपको याद हो तो 2023 में भारत ने गलती से ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान में दाग दी थी, ऐसी ही एक और घटना फिर सामने आई है। लेकिन इस बार भारत की ब्रह्मोस मिसाइल नहीं बल्कि ड्रोन पाकिस्तान में घुस गया है। और हमेशा की तरह इस बार भी भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है।

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार की सुबह भारतीय सेना का एक मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण से बाहर हो गया और पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया। यह UAV भारतीय सीमा के भीम्बर गली सेक्टर में प्रशिक्षण उड़ान पर था, लेकिन सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर तकनीकी समस्या के कारण इसका नियंत्रण खो गया। यान पाकिस्तानी सीमा के निकियाल सेक्टर में पहुंच गया।

जैसे ही भारतीय सेना को यूएवी के पाकिस्तानी सैनिकों के कब्जे में होने की जानकारी मिली, उन्होंने हॉटलाइन के जरिए पाकिस्तान से वाहन वापस करने का अनुरोध किया। फिलहाल इस अनुरोध पर पाकिस्तान की ओर से क्या प्रतिक्रिया आई, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार की शाम एक पाकिस्तानी घुसपैठिए अजहर को नियंत्रण रेखा पर चाकन दा बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बल इस समय उससे पूछताछ कर रहे हैं ताकि उसका भारत में घुसपैठ के मकसद का पता लगाया जा सके।