Om Parvat Without Snow: ओम पर्वत से पिघली बर्फ, OM के बिना दिखा ओम पर्वत

Published

Om Parvat Without Snow: पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा के पास नाभी ढांक से ओम पर्वत के भव्य और दिव्य दर्शन होते थे। ओम पर्वत का यह नजारा देश ही नहीं, विदेशों के लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करता था। लेकिन मौजूदा समय में वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी के चलते इस हिमालय क्षेत्र से बर्फ तेजी से पिघल रही है, जिसके कारण पहले ओम पर्वत से ओम की आकृति पूरी तरह से गायब हो चुकी है। इस घटना से हर कोई सकते में है। पर्यावरण प्रेमियों ने इसकी प्रमुख वजह हिमालय क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य और इस क्षेत्र में बढ़ रहे मानवीय हस्तक्षेप को बताया है।

क्यों पिघली बर्फ?

यह कहीं न कहीं उत्तराखंड में थोपी गई अति महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं का परिणाम है। चाहे वह NGT के माध्यम से लाखों पेड़ों की कटाई हो, पहाड़ों को बड़ी-बड़ी मशीनों से छलनी करना हो, सुरंगों के माध्यम से सड़क या रेल यातायात चलाना हो, या अन्य प्रस्तावित बांध हों, ये सभी कारण आज ये स्थितियां पैदा कर रहे हैं।

पर्यावरण के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत लोगों का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं गंभीर हैं और भविष्य के लिए एक चेतावनी भी हैं, जिस पर गंभीरता से विचार-विमर्श करना होगा। उन्होंने सरकारों से इस बारे में गंभीरता से विचार करने और वैज्ञानिकों से इस पर एक विस्तृत अध्ययन करने की जरूरत बताई है, ताकि समय रहते हिमालय को बचाया जा सके।