Hurun List: संपत्ति के मामले में गौतम अदाणी ने मारी बाजी, हुरुन की लिस्ट में पहली बार शाहरुख खान भी शामिल

Published

Hurun List: संपत्ति के मामलों में 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अदाणी (62) मुकेश अंबानी से आगे निकलते हुए 2024 हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में के अनुसार पिछले साल भारत में हर 5 दिन में एक नया अरबपति बना। रिपोर्ट में संपत्ति की गणना 31 जुलाई 2024 तक की है

2024 Hurun इंडिया रिच लिस्ट में मुकेश अंबानी 10,14,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर और परिवार इस साल 314,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के वैक्सीन निर्माता साइरस एस पूनावाला और परिवार सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनके बाद सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी का नंबर है। पिछले पांच सालों में, छह लोग लगातार भारत के शीर्ष 10 में बने हुए हैं

भारत में सबसे युवा अरबपति जेप्टो के कैवल्य वोहरा

2024 हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में सबसे युवा 21 वर्षीय कैवल्य वोहरा हैं, जो 5 अरब डॉलर के क्विक कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो का संचालन करते हैं। उनके सह-संस्थापक 22 वर्षीय आदित पालिचा सूची में दूसरे सबसे युवा हैं।

शाहरुख खान का नाम भी लिस्ट में शामिल

Bollywood के किंग शाहरुख खान भी पहली बार देश के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने में कामयाब हो गए हैं। उनकी संपत्ति 7,300 करोड़ रुपये बताई गई है, उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपनी हिस्सेदारी के चलते इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में किंग खान के अलावा अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है।